Top News

पांवटा साहिब में HMOA की नई जिला टीम गठित, डॉ.शशांक बने अध्यक्ष..

 

पांवटा साहिब में HMOA की नई जिला टीम गठित, डॉ.शशांक बने अध्यक्ष..


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) जिला सिरमौर की जनरल हाउस बैठक पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्यप्रणाली और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया नई कार्यकारिणी में डॉ. शशांक को अध्यक्ष, डॉ. साहिल को महासचिव, डॉ. शक्ति को उपाध्यक्ष, डॉ. साक्षी को संयुक्त सचिव, जबकि डॉ. अंकुर धीमान को कोषाध्यक्ष एवं प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं डॉ. अजय देव को सीईसी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन में एकजुटता बनाए रखने, चिकित्सकों की पेशेवर गरिमा की रक्षा करने तथा चिकित्सा अधिकारियों के कल्याण एवं जायज अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया।नई जिला कार्यकारिणी ने कहा कि HMOA जिला सिरमौर चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं और मांगों को मजबूती एवं रचनात्मक तरीके से संबंधित मंचों के समक्ष रखेगी। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी संगठन अपनी भूमिका निभाता रहेगा। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ चिकित्सा अधिकारियों के हितों तथा जनसेवा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगी।


New HMOA District Team Formed in Paonta Sahib; Dr. Shashank Appointed President...

Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib


A General House meeting of the Himachal Medical Officers Association (HMOA), Sirmaur district, was held in Paonta Sahib. The meeting featured detailed discussions regarding the organization's future course of action and the formation of the district executive committee. Subsequently, the new district executive committee was elected; Dr. Shashank was appointed President, Dr. Sahil as General Secretary, Dr. Shakti as Vice President, and Dr. Sakshi as Joint Secretary, while Dr. Ankur Dhiman was entrusted with the responsibilities of Treasurer and Press Secretary. Additionally, Dr. Ajay Dev was elected as a CEC member. The newly elected office-bearers pledged to maintain unity within the organization, uphold the professional dignity of doctors, and raise issues concerning the welfare and legitimate rights of medical officers at appropriate forums. The new district executive committee stated that the HMOA Sirmaur unit would present the problems and demands of medical officers before the relevant authorities in a strong and constructive manner. Furthermore, the organization committed to continuing its role in improving health services across the district. During the meeting, the newly elected committee members received congratulations and best wishes. Attendees expressed hope that the new team would not only strengthen the organization but also play an effective role in safeguarding the interests of medical officers and serving the public.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume