Top News

सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश: शिलाई कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया NSS दिवस...

 सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश: शिलाई कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया NSS दिवस...


सबसे तेज खबर/शिलाई,

 

 राजकीय महाविद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. रंजना चौहान एवं प्रो. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन NSS अध्यक्ष प्रियंश राणा ने किया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रंजना चौहान ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से NSS की भावना और हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्योतिका के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने हास्य नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद अनुपम ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं NSS दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नाटी प्रस्तुत की। तमन्ना के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने मनमोहक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के समापन चरण में तनुजा एवं प्रज्ञा के नेतृत्व में प्रस्तुत पहाड़ी नाटी ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. गोपाल भारद्वाज ने सफल आयोजन के लिए NSS परिवार को बधाई दी। उन्होंने स्वयंसेवकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि, महाविद्यालय स्टाफ एवं सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

A Message of Service, Discipline, and Social Responsibility: NSS Day Celebrated with Fervor at Shillai College...


Sabse Tez Khabar / Shillai,


National Service Scheme (NSS) Day was celebrated with great enthusiasm and zeal at Government College, Shillai. Prof. Gopal Bhardwaj, the Acting Principal of the college, attended the event as the chief guest. The program was organized under the leadership of NSS Programme Officers Prof. Ranjana Chauhan and Prof. Yashpal Sharma. NSS President Priyansh Rana anchored the event, while Programme Officer Prof. Ranjana Chauhan welcomed the chief guest and the audience. During the event, volunteers showcased the spirit of NSS and offered a beautiful glimpse of Himachali culture through various cultural performances. In the cultural segment, a group of female volunteers led by Jyotika garnered thunderous applause for their humorous dance performance. Subsequently, Anupam presented a 'Nati' (traditional Himachali dance) while highlighting the significance of the National Service Scheme and NSS Day. A group of female volunteers led by Tamanna also presented a captivating dance performance. The event concluded with a spirited 'Pahari Nati' led by Tanuja and Pragya, which filled the atmosphere with excitement and joy. Chief Guest Prof. Gopal Bhardwaj congratulated the NSS team for the successful organization of the event. Appreciating the volunteers' cultural performances, he inspired the students to work with a spirit of service, discipline, and social responsibility. Finally, NSS Programme Officer Prof. Yashpal Sharma expressed his gratitude to the chief guest, college staff, and all the volunteers.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume