Top News

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की बेटियों का दबदबा, रग्बी में प्रदेश विजेता और हैंडबॉल में कांस्य पदक किया हासिल..

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की बेटियों का दबदबा, रग्बी में प्रदेश विजेता और हैंडबॉल में कांस्य पदक किया हासिल.. 

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के मानपुर देवड़ा, पांवटा साहिब में 11 से 14 अक्टूबर को संपन्न हुई 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास की 8 खिलाड़ियों छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने रग्बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश की विजेता टीम बनने का गौरव हासिल किया, जबकि हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान एवं कांस्य पदक अपने नाम किया। रग्बी प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन, खेल भावना और दमदार प्रदर्शन के दम पर विजेता का खिताब हासिल किया। इस सफलता में कोटड़ी व्यास की छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की कप्तान दीपिका तथा स्नेहा, अंशवी, श्वेता, दिव्यांशी, नंदिता और प्रिया ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया! हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। कप्तान नंदिता और उपकप्तान स्नेहा के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। टीम में दीपिका, दिव्यांशी, प्रिया, अंशवी, कृतिका और श्वेता ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दोहरी खेल उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे सिरमौर जिले और पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य  जीवन प्रकाश जोशी ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के समस्त स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधियों, एडीपीओ सिरमौर  दीपिका गुरग प्रधान डीपीई संजय कुमार व डीपी यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोटड़ी व्यास की बेटियों की यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह संदेश दिया है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी खेल के क्षेत्र में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume