Top News

नवरात्रों पर सेवा की मिसाल: सिविल अस्पताल में फलाहार लंगर, डॉ. अंजलि सैनी का सम्मान...

नवरात्रों पर सेवा की मिसाल: सिविल अस्पताल में फलाहार लंगर, डॉ. अंजलि सैनी का सम्मान...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर सोमवार को ऑल इंडिया सेवा समाज पांवटा साहिब की ओर से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में विशेष लंगर का आयोजन किया गया। नवरात्रों को ध्यान में रखते हुए लंगर में श्रद्धालुओं और अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर सैनी समाज की बेटी एवं सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में नवनियुक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि सैनी को समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समाज के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऑल इंडिया सेवा समाज के सदस्य गुरदीप सिंह गेरी ने बताया कि श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से सिविल अस्पताल में प्रतिदिन लंगर सेवा संचालित की जा रही है। यह सेवा निरंतर जारी है, ताकि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करवाकर राहत दी जा सके। गुरदीप सिंह गैरी समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज का प्रमुख उद्देश्य है। इस तरह के सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलती है नवरात्रों के दौरान आयोजित फलाहार लंगर भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है। ऐसे प्रयास समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume