SDM शिलाई जसपाल सिंह ने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित...
सबसे तेज खबर/शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिलाई के उपमंडलाधिकारी (SDM) जसपाल सिंह, HAS ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान जसपाल सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने अपनी प्रशासनिक यात्रा के अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में उपलब्ध करियर अवसरों और एक सिविल सेवक की जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। वक्ता के अनुभवों और सुझावों से विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति गंभीरता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को सही करियर चुनने और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य भी उपस्थित रहे। सेल की संयोजक प्रो. विद्या वर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए SDM जसपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए प्राचार्य, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ
SDM Shillai Jaspal Singh Inspires Students to Pursue Careers in Civil Services...
Sabse Tez Khabar / Shillai
The Career Counseling and Placement Cell of Government College, Shillai, organized an expert lecture to guide the students. Jaspal Singh (HAS), the Sub-Divisional Magistrate (SDM) of Shillai, participated in the event as the keynote speaker. Sharing his administrative experiences, he motivated the students to pursue careers in the Union Public Service Commission (UPSC) and state-level administrative services. During the lecture, Jaspal Singh emphasized that discipline, consistent hard work, dedication, and firm determination are essential for achieving success in administrative services. Drawing from his own administrative journey, he encouraged students to set goals and work systematically to achieve them. He also provided detailed information regarding career opportunities in administrative services and the responsibilities of a civil servant. An interactive session gave students the opportunity to understand the practical aspects of preparing for administrative services. The speaker's experiences and suggestions inspired the students to move forward with seriousness, self-confidence, and a positive mindset regarding their futures. Prof. Gopal Bhardwaj, the officiating principal of the college, appreciated the initiative, noting that expert lectures play a crucial role in helping students choose the right career path and work towards their goals. College faculty members and representatives from the Career Counseling and Placement Cell were also present on the occasion. Prof. Vidya Verma, the convener of the cell, expressed gratitude to SDM Jaspal Singh for providing guidance to the students. She also thanked the principal, faculty members, and students for their cooperation in making the event a success. The program concluded in an enthusiastic atmosphere.
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें