सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर राजबन में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। हरप्रीत सिंह रतन ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। कार्यक्रम में राजबन जोन से कांग्रेस के पुरुष एवं महिला सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में आपसी भाईचारा और टीम भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Sirmaur: Badminton tournament held in Rajban on Gandhi Jayanti; players showcase their skills...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A badminton tournament was organized in Rajban to mark the 157th birth anniversary of Mahatma Gandhi. Harpreet Singh Ratan, the Congress Mandal President, attended the event as the chief guest; he met the players and encouraged them. Congratulating the organizers, Ratan remarked that sports inspire the youth to adopt discipline, positive thinking, and a healthy lifestyle. Such events provide a platform for young people to showcase their talent. Male and female Congress members from the Rajban zone were also specially present at the event. During the proceedings, Mahatma Gandhi's message of truth, non-violence, and cleanliness was recalled, and a call was made to embrace his ideals in daily life. The chief guest urged the players to compete with sportsmanship and to continuously improve their performance through regular practice. He noted that sports foster mutual brotherhood and team spirit among the youth. Congress workers and local residents paid tribute to Mahatma Gandhi and pledged to follow the path shown by him. The players participated in the tournament with great enthusiasm and displayed their sporting talent.

एक टिप्पणी भेजें