रोहड़ू-रामपुर दौरे पर CM सुक्खू, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
सबसे तेज खबर/ शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 1 से 3 अक्टूबर तक रोहड़ू, चिड़गांव और रामपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी शामिल है। इसके माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
CM Sukhu on Rohru-Rampur Tour; To Inaugurate and Lay Foundation Stones for Development Projects
Sabse Tez Khabar / Shimla
Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu will be on a tour of the Rohru, Chirgaon, and Rampur areas from October 1 to October 3. During this visit, the Chief Minister will inaugurate various development projects and lay foundation stones for others. He will also review ongoing development works in the region. Additionally, he will interact with local residents to understand their issues and needs. The Chief Minister's itinerary also includes an awareness campaign against drug abuse, aimed at educating the youth and the general public about the harmful effects of drugs. Throughout this three-day tour, the Chief Minister will participate in various events and hold discussions with officials regarding issues related to the region's development.
एक टिप्पणी भेजें