Top News

Paonta Sahib: बेटे के जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर: सालवाला आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटा जरूरी सामान...

 


Paonta Sahib: बेटे के जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर: सालवाला आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटा जरूरी सामान...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ठुंडू ने अपने बेटे के जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हुए सालवाला आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को जरूरी सामान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं और समाज में सेवा, सहयोग तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।प्रदीप चौहान ठुंडू समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने जैसे कार्यों में योगदान देते हैं। इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने कहा कि जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की मदद करके भी यादगार बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी खुशियों में जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को भी शामिल करें तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में योगदान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची खुशी का अनुभव कराता है। ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ बच्चों में भी सहयोग और सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जा सकता है। प्रदीप चौहान ठुंडू की इस पहल ने विशेष अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश दिया। उनका यह प्रयास अन्य लोगों को भी जन्मदिन जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।

Paonta Sahib: Turning a Son’s Birthday into an Opportunity for Service – Essential Items Distributed to Children at the Salwala Anganwadi Centre...

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib,


Labour leader Pradeep Chauhan 'Thundu' celebrated his son’s birthday through an act of social service by distributing essential items to the children at the Salwala Anganwadi Centre. During the event, he shared joyful moments with the children and conveyed a message of service, cooperation, and mutual brotherhood. Pradeep Chauhan 'Thundu' has consistently played an active role in various social initiatives. His contributions include assisting children in need, raising awareness among the youth about the harmful effects of substance abuse, and encouraging talented children who excel in sports by honouring them. On this occasion, Pradeep Chauhan remarked that birthdays and other special milestones can be made truly memorable by helping those in need. He urged others to include underprivileged children and families in their celebrations and to contribute to social causes according to their capacity. He noted that bringing smiles to children’s faces and supporting those in need provides a sense of genuine happiness. Such efforts not only foster positive change in society but also instil a spirit of cooperation and service among children. This initiative by Pradeep Chauhan 'Thundu' highlights the importance of linking special occasions with social responsibility. His actions serve as an inspiration for others to support the needy and fulfil their social obligations during personal celebrations like birthdays.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume