राजकीय महाविद्यालय शिलाई में एनएसएस व एनसीसी ने चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान...
सबसे तेज खबर/ शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शनिवार को महाविद्यालय की कैंपस ब्यूटीफिकेशन समिति और एनसीसी यूनिट के सहयोग से एक दिवसीय स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने पूरे महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ परिसर का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई की गई। साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया तथा पहले से लगाए गए पौधों की गुड़ाई और देखभाल भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित परिसर के महत्व को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही। इस एकदिवसीय शिविर को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान एवं यशपाल शर्मा, एनसीसी एएनओ रामलाल ठाकुर तथा सहायक आचार्या रीबा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एक टिप्पणी भेजें