Top News

26 से 28 सितंबर तक हिमाचल में बारिश और आंधी का दौर

 

26 से 28 सितंबर तक हिमाचल में बारिश और आंधी का दौर

सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 सितंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि 27 सितंबर को इनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।  मौसम विभाग ने 26 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। 27 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि बिलासपुर, कुल्लू और मंडी में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा गिरने और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा आंधी और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Rain and Storms Expected in Himachal from September 26 to 28

Sabse Tez Khabar /Himachal Pradesh


A change in weather is expected in Himachal Pradesh from September 26 to 28. According to the Meteorological Department, several parts of the state are likely to experience rain accompanied by thunderstorms, lightning, and strong winds during this period. Wind speeds could reach 30–40 km/h in some areas on September 26, while speeds of 40–50 km/h are anticipated on September 27. The department has issued a warning for thunderstorms and lightning in parts of Shimla, Solan, and Sirmaur districts on September 26. Heavy rainfall is likely in Shimla, Solan, and Sirmaur on September 27, while strong winds may also occur in Bilaspur, Kullu, and Mandi. Inclement weather is also forecast for Kinnaur and Lahaul-Spiti. Heavy rainfall could trigger landslides and debris falls in vulnerable areas, as well as cause waterlogging in low-lying regions. The Meteorological Department has advised people to stay away from rivers, streams, and landslide-prone areas, and to exercise caution during thunderstorms and lightning.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume