Top News

सोलन में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश

 

सोलन में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश

सबसे तेज खबर/सोलन

नगर निगम सोलन के आयुक्त ने शनिवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंबाघाट, बासल रोड, हिमुडा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण, कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली और कूड़ा उठाने वाले वाहनों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को नियमित और समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुबह के समय सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सभी वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़ा संग्रहण स्थलों पर कचरा जमा न रहने पाए और नियमित फील्ड निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित की जाए। नगर निगम ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे अपना कूड़ा अधिकृत संग्रहण कर्मचारियों को ही सौंपें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता और प्रभावी ठोस कचरा प्रबंधन नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम और लोगों के सहयोग से सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

Surprise Inspection of Sanitation in Solan; Instructions Issued for Timely Waste Collection

Sabse Tez Khabar / Solan


The Commissioner of the Solan Municipal Corporation conducted a surprise inspection of sanitation arrangements and waste collection across various parts of the city on Saturday morning. During the visit, he toured areas including Chambaghat, Basal Road, and HIMUDA Colony to assess door-to-door waste collection, the waste lifting process, and general cleanliness. The Commissioner interacted with sanitation workers to gather details about the system and inspected the functioning of the waste collection vehicles. During the inspection, he directed the concerned officials and field staff to ensure regular and timely waste collection. He emphasized the need to focus on sanitation during the morning hours and to maintain cleanliness across all wards. He instructed that waste should not be allowed to accumulate at collection points and that the system must be monitored through regular field inspections. The Municipal Corporation also appealed to city residents to hand over their waste only to authorized collection staff and to avoid littering in public places. The Commissioner stated that cleanliness and effective solid waste management are among the Municipal Corporation's top priorities. He added that sanitation services would be improved through the combined efforts of the Corporation and the public to keep the city clean.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume