युवा कांग्रेस पांवटा साहिब में नई नियुक्तियां :विधानसभा और ब्लॉक इकाई को मिली नई टीम...
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
युवा कांग्रेस पांवटा साहिब में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों को 22 सितंबर 2026 से प्रभावी माना गया है। विधानसभा युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के अध्यक्ष मोहित सैनी की ओर से जारी अधिसूचना के तहत विधानसभा इकाई में उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोन अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह ब्लॉक युवा कांग्रेस पांवटा साहिब में भी संगठनात्मक फेरबदल करते हुए उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सकीन अली की ओर से जारी अधिसूचना में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।
जारी अधिसूचनाओं में IYC General Secretary एवं State Incharge शेष नारायण ओझा, IYC Secretary एवं State Co-Incharge ज्योतिष HM, PYC President छत्तर सिंह ठाकुर, PYC State General Secretary एवं जिला सिरमौर प्रभारी आर्यन चौहान तथा DYC Sirmaur President अरुण ठाकुर की स्वीकृति का उल्लेख किया गया है नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई है। संगठन की ओर से कहा गया है कि नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
एक टिप्पणी भेजें