Top News

Paonta Sahib: राजबन में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, 530 रुपये बरामद..

Paonta Sahib: राजबन में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, 530 रुपये बरामद..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने राजबन के समीप गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित तौर पर दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान शुभम पुत्र रमेश चंद निवासी गांव धर्मकोट, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब के रूप में की है। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा पर्चियों सहित कुल 530 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। स्थानीय लोगों से भी इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume