Sirmour : रोटरी-सिरमौर हिल्स की तरफ से काला अंब में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन,111 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान..
सबसे तेज खबर/ नाहन
रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स की ओर से मेट्रो डेकोरेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के विश्व रिकॉर्ड प्रयास के तहत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य एक ही दिन में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान से जोड़कर जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।
शिविर में कुल 111 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान मेट्रो डेकोरेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रक्तदान किया। रोटरी नाहन-सिरमौर हिल्स के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। शिविर के आयोजन में प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. एसके सबलोक, अध्यक्ष प्रगति सबलोक, सचिव विकास रत्तन, रोटेरियन अमित अत्री, डॉ. सीएल शर्मा, राजीव बंसल और राकेश थापा ने सहयोग दिया। वहीं हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, काला अंब के निदेशक विकास बंसल के सहयोग और प्रोत्साहन से कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर में चिकित्सा संबंधी सहयोग देवभूमि ब्लड सेंटर देहरादून की ओर से प्रदान किया गया। चिकित्सा दल का नेतृत्व डॉ. आरुषि चौहान ने किया। टीम ने रक्तदान प्रक्रिया के दौरान रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की। आयोजकों ने मेट्रो डेकोरेटिव्स के उपाध्यक्ष डीके सिंह और राजिंदर ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि 111 लोगों द्वारा रक्तदान करना सेवा, समर्पण और सामुदायिक सहभागिता की भावना को दर्शाता है। शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सा टीम, मेट्रो डेकोरेटिव्स और हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का आभार जताया गया।
एक टिप्पणी भेजें