Top News

नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से आयोजित 10वें ओपन वॉलीबॉल कप पर यमुनानगर का कब्जा: सालवाला को 2-0 से दी मात...

   

नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से आयोजित 10वें ओपन वॉलीबॉल कप पर यमुनानगर का कब्जा: सालवाला को 2-0 से दी मात...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 


नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से आयोजित 10वें ओपन वॉलीबॉल कप का देर शाम समापन हुआ। समापन समारोह में भंगानी पंचायत के उपप्रधान जमील अहमद और ठेकेदार एवं समाजसेवी हनीश खान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया। क्लब पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्लब द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित करना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन क्लब लगातार युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यमुनानगर हरियाणा और सालवाला की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में यमुनानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सालवाला को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा से करीब 25 टीमों ने हिस्सा लिया। क्लब की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Yamunanagar Clinches 10th Open Volleyball Cup Organized by Navyuvak Mandal Ekta Ki Jang; Defeats Salwala 2-0...


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


The 10th Open Volleyball Cup, organized by Navyuvak Mandal Ekta Ki Jang, concluded late in the evening. The closing ceremony was formally presided over by Jamil Ahmed, Deputy Pradhan of Bhangani Panchayat, and Hanish Khan, a contractor and social worker, who attended as chief guests. Club officials accorded a grand welcome to the chief guests with floral garlands. Speaking on the occasion, the chief guest praised the club's ongoing campaign against drug abuse. He remarked that while organizing such sports competitions in remote areas is a challenging task, the club is consistently striving to engage the youth in sports. Such tournaments provide players from rural areas with excellent opportunities to showcase their talent and advance in their sporting journeys. The final match was played between the teams from Yamunanagar (Haryana) and Salwala. In a thrilling contest, the Yamunanagar team delivered a stellar performance, defeating Salwala 2-0 to clinch the title. The winning team was awarded a cash prize of ₹21,000 and a trophy, while the runners-up received ₹11,000 in cash and a trophy. According to the organizers, approximately 25 teams participated in the tournament, hailing from Uttar Pradesh, Uttarakhand, and Haryana, in addition to the Sirmaur district of Himachal Pradesh. The club expressed its gratitude to all the players, guests, and local residents who contributed to the success of the event.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume