Top News

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन..

 

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन..

सबसे तेज खबर/ शिलाई


बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के छह पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विवाहित एवं अविवाहित महिलाएं 24 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस को बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। रिक्त पद पोहटा मानल पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र मुन्नई बेलाड़ी, भंगाटा व जुईनल, बकरास पंचायत के बम्बराड़, बेला पंचायत के बशवा तथा कांडो भटनोल पंचायत के भटनोल केंद्र में भरे जाएंगे। आवेदन करने वाली महिला संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की सामान्य निवासी होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच तथा शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और आय प्रमाण-पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी के अनुसार इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, निर्धारित श्रेणियों और अन्य पात्रताओं के आधार पर अधिकतम 25 अंकों की चयन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, फीडर एरिया का निवास प्रमाण-पत्र तथा लागू होने पर अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगता, अनुभव एवं अन्य संबंधित प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Recruitment for 6 Anganwadi Helper Posts in Shillai; Apply by October 24...

Sabse Tez Khabar / Shillai


The Child Development Project Officer (CDPO), Shillai, has invited applications from eligible female candidates to fill six vacant Anganwadi Helper posts in Anganwadi-cum-pre-school centers. Interested women—whether married or unmarried—may submit their applications at the office of the CDPO, Shillai, on any working day until 5:00 PM on October 24, 2026. The vacancies are to be filled at the following centers: Munnai Beladi, Bhangata, and Juinl (in Pohta Manal Panchayat); Bambrar (in Bakras Panchayat); Bashwa (in Bela Panchayat); and Bhatnol (in Kando Bhatnol Panchayat). Candidates must be ordinary residents of the feeder area associated with the respective Anganwadi center. Applicants must be between 18 and 35 years of age and possess a minimum educational qualification of Class 12 (Senior Secondary). The family's annual income must not exceed ₹50,000, and the income certificate must be issued by a Tehsildar, Naib Tehsildar, or Executive Magistrate. According to the CDPO, interviews for these posts will be held on November 3, 2026, at 11:00 AM at the office of the Sub-Divisional Magistrate (Civil), Shillai. Selection will be based on a process carrying a maximum of 25 marks, evaluating educational qualifications, experience, prescribed categories, and other eligibility criteria. Candidates must attach attested copies of the following documents with their application: educational certificates, income certificate, proof of residence within the feeder area, and—where applicable—certificates regarding Scheduled Caste (SC), Scheduled Tribe (ST), Other Backward Class (OBC), disability status, work experience, and other relevant credentials. Interested female candidates may contact the office of the CDPO, Shillai, for further information regarding the recruitment.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume