जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित ,14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान...
सबसे तेज खबर/नाहन
नाहन,6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 1471 पंजीकृत कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5,78,81,725 रुपये की राशि वितरित की। जिला सिरमौर में विभिन्न योजनाओं के तहत 131 लाभार्थियों को 45,15,100 रुपये की राशि वितरित की गई। इनमें शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 118 लाभार्थियों को 38,24,100 रुपये, विवाह सहायता योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1,53,000 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा/दिव्यांग/निराश्रित महिला आवास योजना के तहत 2 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 2,03,000 रुपये तथा मातृत्व/पितृत्व सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 1,35,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे कामगार, जिन्होंने पिछले पूरे वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है, श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र कामगार तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र कामगारों की ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिन कामगारों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे अपना आधार कार्ड, बोर्ड का पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर श्रम कार्यालय में निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं और बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Effective implementation of labor welfare schemes ensured in Sirmaur district; benefits of 14 welfare schemes being provided...
Sabse Tez Khabar/Nahan
Nahan, October 6. Registered workers and their families in Sirmaur district are receiving benefits from 14 welfare schemes administered by the Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board. On October 2, coinciding with Gandhi Jayanti, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu virtually distributed a total of ₹5,78,81,725 to 1,471 registered workers across the state under various welfare schemes. In Sirmaur district, ₹45,15,100 was distributed to 131 beneficiaries under these schemes. This included ₹38,24,100 to 118 beneficiaries under the Educational Scholarship Assistance Scheme; ₹1,53,000 to 3 beneficiaries under the Marriage Assistance Scheme; ₹2 lakh to 2 beneficiaries under the Chief Minister's Housing Scheme for Widows/Differently-abled/Destitute Women; ₹2,03,000 to 3 beneficiaries under the Chief Minister's/Prime Minister's Housing Scheme; and ₹1,35,000 to 5 beneficiaries under the Maternity/Paternity Assistance Scheme. Nardev Singh Kanwar, Chairman of the Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board, stated that workers aged 18 to 60 who have performed construction work for at least 90 days during the preceding year can register at the Labor Office. He mentioned that, in accordance with the Chief Minister's directives, efforts are being made to ensure the benefits of the Board's 14 welfare schemes reach every eligible worker. He further noted that the process of e-KYC and verification for eligible workers is also underway. Workers who have not yet completed their e-KYC can visit the Labour Office with their Aadhaar card, Board identity card, and other necessary documents to get the e-KYC done free of charge and avail the benefits of various welfare schemes run by the Board.

एक टिप्पणी भेजें