Top News

हिमाचल में 5 दिन बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक बारिश के आसार

हिमाचल में 5 दिन बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक बारिश के आसार

सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने भी 6 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।  मंगलवार को कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।  मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और तेज हवाओं व आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। 

Weather to Change in Himachal for 5 Days; Rain Likely Until October 10

Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh 


Following the withdrawal of the monsoon, the weather in Himachal Pradesh is set to take a turn once again. According to the Meteorological Centre, Shimla, several parts of the state may experience a spell of rain, thunderstorms, and strong winds between October 6 and October 10. The India Meteorological Department (IMD) has also issued a warning for thunderstorms and strong winds across the state for this period. Light rain and snowfall are likely at isolated locations in Kullu, Shimla, and Lahaul-Spiti on Tuesday. Meanwhile, light drizzles may occur in remote areas of Chamba, Kinnaur, Kangra, Mandi, and Sirmaur. The impact of the weather is expected to be more pronounced in high-altitude regions. The Meteorological Department has issued a 'Yellow Alert' for several districts today. Rain accompanied by thunderstorms, lightning, and strong winds is expected in Una, Bilaspur, Hamirpur, Kangra, Kullu, Mandi, and Shimla. Wind speeds could reach 40 to 50 kilometers per hour in some areas. Along with the change in weather, temperatures across the state are likely to drop. Cold conditions may intensify in high-altitude areas due to rain and snowfall. The Meteorological Department has advised people to remain cautious during inclement weather and to avoid venturing into open areas during strong winds and lightning.


Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume