सबसे तेज खबर/ शिलाई
जिला सिरमौर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय शिलाई में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान प्राचार्य एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई। अभियान का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रंजना चौहान एवं ईको क्लब संयोजक प्रो. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसमें महाविद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने आवासीय परिसर में वर्षा ऋतु के दौरान उगी झाड़ियों, घास-फूस एवं खरपतवार को हटाया। इसके अलावा परिसर के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरे और अवांछित सामग्री को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। विद्यार्थियों ने परिसर के आसपास के क्षेत्रों को भी व्यवस्थित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता को महज एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण, आसपास के सार्वजनिक व आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
Sirmaur: Cleanliness Drive Conducted at Degree College Shillai; 45 Students Volunteer for Cleanup
Sabse Tez Khabar / Shillai
A comprehensive cleanliness drive was conducted at Government College, Shillai, in the Sirmaur district under the 'Swachhata Hi Seva' (Cleanliness is Service) campaign, with the aim of raising awareness about cleanliness and environmental conservation. Organized jointly by the college's National Service Scheme (NSS) unit and the Eco Club, the drive focused specifically on cleaning the residential complex used by the principal and staff. The initiative was carried out under the guidance of Acting Principal Prof. Gopal Bhardwaj and led by NSS Programme Officer Prof. Ranjana Chauhan and Eco Club Coordinator Prof. Yashpal Sharma. Forty-five students from the college participated enthusiastically, contributing their voluntary labor to the effort. During the drive, students cleared away bushes, wild grass, and weeds that had grown in the residential complex during the monsoon season. Additionally, they collected and removed accumulated waste and unwanted materials from various parts of the premises. The students also played an active role in tidying up the areas surrounding the complex. Through this activity, they conveyed the message that cleanliness should not be limited to a mere campaign but embraced as an ongoing social and environmental responsibility. The students were also sensitized about proper waste disposal, maintaining cleanliness in nearby public and residential areas, and the importance of environmental conservation.

एक टिप्पणी भेजें