खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन: कोटड़ी व्यास फाइटर और द स्प्रिंग नेक्टर अकादमी ने जीते अस्मिता टूर्नामेंट के खिताब..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वावधान में एमसी ग्राउंड पांवटा साहिब में खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ पहल के तहत अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 14 टीमों की करीब 130 महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-15 वर्ग में कोटड़ी व्यास फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि माजरा की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में द स्प्रिंग नेक्टर अकादमी विजेता और कोटड़ी व्यास फाइटर उपविजेता रही। दोनों वर्गों में द स्कॉलर होम की टीमों ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोटड़ी व्यास फाइटर की खिलाड़ियों दीपिका, स्नेहा चौधरी, पायल, दिव्यांशी, श्वेता, श्रद्धा, काजल, रूबी, साक्षी, नंदिता, महक और अनिशा ने बेहतरीन तालमेल, गति, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम योगदान दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करते हैं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष तोमर रहे, जबकि ओमप्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर नसीम बेगम, शाहनवाज खान सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और सचिव विशाल सरिन के मार्गदर्शन में हुई। टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी तथा टेक्निकल कमेटी अध्यक्ष सुधीर कुमार ने व्यवस्थाएं संभालीं। रेफरी रूबी, अनीशा, नवप्रीत, सुमित, अरविंद, अंशुल और अरबाज ने मैचों का निष्पक्ष संचालन किया। समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।
Impressive Performance by Female Players at Khelo India Asmita Rugby Tournament: Kotri Vyas Fighter and The Spring Nectar Academy Clinch Titles...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The Asmita Rugby City Tournament was organized at the MC Ground in Paonta Sahib under the aegis of the Himachal Pradesh Rugby Association and as part of Khelo India’s ‘Asmita’ initiative. Approximately 130 female players across 14 teams participated in the competition, showcasing their sporting talent. In the Under-15 category, Kotri Vyas Fighter delivered a stellar performance to claim the winner's trophy, while the Majra team finished as runners-up. In the Senior category, The Spring Nectar Academy emerged as winners, with Kotri Vyas Fighter finishing as runners-up. Teams from The Scholar Home secured the third position in both categories. Players from Kotri Vyas Fighter—Deepika, Sneha Chaudhary, Payal, Divyanshi, Shweta, Shraddha, Kajal, Ruby, Sakshi, Nandita, Mahak, and Anisha—played a pivotal role in the victory, demonstrating excellent coordination, speed, courage, and sportsmanship. The players remarked that such events provide a platform for female athletes to hone their skills and prepare for better performances at the national level. Social worker Manish Tomar was the chief guest at the closing ceremony, while Omprakash Thakur attended as the guest of honor. At the inauguration, several dignitaries, including Naseem Begum and Shahnawaz Khan, encouraged the players. The competition was held under the guidance of President Dr. Vikas Sood and Secretary Vishal Sarin. Tournament Director Dharmendra Chaudhary and Technical Committee Chairman Sudhir Kumar managed the arrangements. Referees Ruby, Anisha, Navpreet, Sumit, Arvind, Anshul, and Arbaz officiated the matches impartially. Trophies were awarded to the winning teams at the conclusion of the event.

एक टिप्पणी भेजें