Paonta Sahib: गांधी जयंती पर पीएम श्री रा.व.मा विद्यालय पांवटा साहिब के NCC कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के एनसीसी कैडेट्स की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन एनसीसी प्रभारी आभा राणा के नेतृत्व में किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पांवटा साहिब में भी साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।अभियान के दौरान कैडेट्स ने आसपास के क्षेत्र में सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को प्रभावी रूप मिला।
एनसीसी प्रभारी आभा राणा ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और सभी को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
एक टिप्पणी भेजें