Top News

शिलाई कॉलेज में CSCA की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने ली शपथ...

शिलाई कॉलेज में CSCA की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने ली शपथ...

सबसे तेज खबर/शिलाई(नीलम ठाकुर)

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं CSCA सलाहकार समिति के संयोजन में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में CSCA पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों व कक्षाओं के प्रतिनिधियों तथा क्लबों, NCC, NSS, रेंजर एवं रोवर के प्रतिनिधियों ने भी अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। समारोह में बीए अंतिम वर्ष की परिणीता ने CSCA अध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष के निखिल ने उपाध्यक्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष के आशीष ने सचिव तथा बीएससी प्रथम वर्ष की मुस्कान ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। विभिन्न विभागों एवं कक्षा प्रतिनिधियों को प्रोफेसर अजय सिंह तथा डॉ. नरेंद्र शर्मा ने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

इसके अलावा महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों तथा NCC, NSS, रेंजर एवं रोवर के प्रतिनिधियों को डॉ. अनुज शर्मा एवं प्रोफेसर विद्या वर्मा ने शपथ दिलाई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाने तथा छात्र एवं महाविद्यालय हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। 

प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में CSCA सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के बाद नवनियुक्त CSCA पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी गतिविधियों, छात्र सहभागिता और विभिन्न दायित्वों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume