पीएम श्री रा.व.वरिष्ठ मा. विद्यालय पांवटा साहिब के बच्चों ने निकाली HIV जागरूकता रैली, सही जानकारी को बताया बचाव का आधार..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब की छात्राओं ने शहर की सड़कों पर जागरूकता का संदेश देते हुए एचआईवी जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गीता भवन मंदिर होते हुए मुख्य बाजार तक पहुंची। रैली में छात्राओं ने हाथों में एचआईवी जागरूकता से जुड़े स्लोगन और संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को संक्रमण से बचाव, सावधानियों और सही जानकारी के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने लोगों को संदेश दिया कि एचआईवी को लेकर डर और भ्रांतियों के बजाय सही जानकारी और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही इस बीमारी का प्रभावी तरीके से मुकाबला कर सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा ने कहा कि बीमारियों से बचाव में जागरूकता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जागरूकता समाज के लिए संजीवनी का काम करती है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। एनसीसी प्रभारी आभा राणा ने बताया कि विद्यालय की छात्राएं इससे पहले भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। बेहतर कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य महज कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यालय से जागरूकता का संदेश निकालकर समाज के लोगों तक पहुंचाना था।
Students from PM SHRI Government Senior Secondary School, Paonta Sahib, organized an HIV awareness rally, highlighting accurate information as the foundation for prevention.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Neelam Thakur)
Female students from PM SHRI Government Senior Secondary School, Paonta Sahib, took out an HIV awareness rally through the city streets to spread a message of awareness. Starting from the school premises, the rally proceeded via the Geeta Bhawan Temple to the main market. Carrying placards displaying slogans and messages related to HIV awareness, the students educated the public about preventing infection, necessary precautions, and the importance of accurate information. They conveyed the message that accurate information and awareness are essential, rather than fear and misconceptions surrounding HIV. They emphasized that only an informed society can effectively combat this disease. School Principal Munshi Ram Verma stated that awareness plays a crucial role in disease prevention, acting as a lifeline for society. He added that such programs also strengthen the sense of social responsibility among students. NCC In-charge Abha Rana noted that the school's students have consistently played an active role in various awareness programs, and those who have performed exceptionally well have been honored. She explained that the rally's objective was not merely to hold an event, but to take the message of awareness beyond the school and reach the community.

एक टिप्पणी भेजें