Top News

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ मैदान में उतरीं 53 क्रिकेट टीमें: पांवटा साहिब के जंग प्रीमियर लीग सीजन 2 का शानदार आगाज..

 जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ मैदान में उतरीं 53 क्रिकेट टीमें: पांवटा साहिब के जंग प्रीमियर लीग सीजन 2 का शानदार आगाज..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)


नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जंग प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का बुधवार को नगर परिषद मैदान पांवटा साहिब में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 53 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ अवसर पर एडीसी सिरमौर एकता कापटा मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल, पूर्व विधायक किरनेश जंग और जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग तहसीलदार पांवटा साहिब मस्त राम भारद्वाज मौजूद रहे। डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 7 से 18 अक्तूबर तक चलेगी। आयोजकों ने सभी टीमों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा है और खिलाड़ियों को खेल किट भी उपलब्ध करवाई गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं।आयोजक एवं जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उन्हें खेल मैदान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क प्रवेश और किट उपलब्ध करवाकर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। एडीसी सिरमौर एकता कापटा ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में अधिक भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

53 Cricket Teams Take the Field Against Drug Abuse in Sirmaur District: Grand Kick-off for 'Jung Premier League Season 2' in Paonta Sahib

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Neelam Thakur)


The second edition of the 'Jung Premier League' kicked off on Wednesday at the Municipal Council Ground in Paonta Sahib, aiming to raise awareness against drug abuse and engage the youth in sports. Fifty-three teams from the Paonta Sahib Assembly constituency are participating in the tournament. ADC Sirmaur Ekta Kapta attended the inaugural ceremony as the chief guest. She was accompanied by SDM Paonta Sahib Dwij Goyal, former MLA Kirnesh Jung, Zila Parishad member Arikesh Jung, and Tehsildar Paonta Sahib Mast Ram Bhardwaj. This day-night tennis-ball cricket tournament will run from October 7 to October 18. The organizers have waived the entry fee for all teams and provided sports kits to the players. The winning team will receive a cash prize of ₹1 lakh, while the runners-up will get ₹51,000; additional prizes have also been arranged for the players. Organizer and Zila Parishad member Arikesh Jung stated that the tournament aims to keep the youth away from drugs and connect them with the sports arena. He mentioned that efforts were made to ensure maximum youth participation by offering free entry and providing kits. Appreciating the organization of the tournament, ADC Sirmaur Ekta Kapta urged the youth to stay away from drugs and participate actively in sports activities. She remarked that sports play a crucial role in engaging the youth in positive activities.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume