सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मानपुर देवड़ा में 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन और आयोजन समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप निदेशक विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), नाहन एवं आयोजन सचिव डॉ. मदन लाल ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल मैदानों सहित प्रतियोगिता से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा, खेल मैदानों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। उप निदेशक ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों के सदस्यों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डॉ. मदन लाल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतियोगिता में छात्राएं हिस्सा लेने पहुंचेंगी। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और प्रतियोगिता का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल ने उप निदेशक को आश्वस्त किया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन और समस्त स्टाफ पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य तथा क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियों का दौर जारी है और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां अपने-अपने दायित्वों को पूरा करने में जुटी हुई हैं।
Review of Preparations for the 67th State-Level Girls' Sports Competition: Deputy Director Conducts Inspection
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Preparations are in full swing for the 67th State-Level Sports Competition (Girls' Category), scheduled to be held from October 11 to 14 at Shaheed Sohan Singh Memorial Government Senior Secondary School, Manpur Devra. The school administration and organizing committees are finalizing arrangements to ensure the event's success. Dr. Madan Lal, Deputy Director of School Education (Secondary), Nahan, and the Organizing Secretary, inspected the school premises to review the preparations. He closely examined various aspects of the event, including the sports grounds. During the inspection, arrangements regarding accommodation, meals, security, sports facilities, and other essentials for the players were reviewed. The Deputy Director gathered information on the arrangements from members of the various organizing committees and issued necessary guidelines. Dr. Madan Lal stated that girl students from various districts of the state would be arriving to participate in the competition; therefore, providing excellent facilities and ensuring the smooth conduct of the event should be the top priority. He instructed all officials and teachers to discharge their responsibilities through mutual coordination. School Principal Anil Nagwal assured the Deputy Director that the school administration and the entire staff were fully prepared for the successful conduct of the competition. He mentioned that special attention is being paid to accommodation, meals, and other necessary arrangements for the players. Teaching and non-teaching staff, members of the School Management Committee, and office-bearers of the sports association were present on the occasion. Preparations are ongoing within the school premises, and various committees are actively working to fulfill their respective responsibilities to make the event a success.

एक टिप्पणी भेजें