**राजगढ़ कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश**
सबसे तेज खबर/राजगढ़।
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थियों ने शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जैलदार और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने नगर पंचायत कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और कचरे का उचित निस्तारण करने का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जैलदार ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी स्वच्छ और सुंदर राजगढ़ का सपना साकार हो सकेगा
**Rajgarh College Students Hold Rally to Spread Message of Cleanliness**
Sabse Tez Khabar / Rajgarh
Under the 'Swachhata Hi Seva 2026' (Cleanliness is Service) campaign, students from Government College, Rajgarh, organized a cleanliness awareness rally in the town. Nagar Panchayat President Vikram Singh Jaildar and College Principal Dr. Meenu Bhaskar flagged off the rally from the Nagar Panchayat office. As the rally passed through various markets and main roads, the students raised awareness about cleanliness among the public. They conveyed messages regarding the segregation of wet and dry waste, the importance of not littering in public places, and the need for proper waste disposal. Nagar Panchayat President Vikram Singh Jaildar stated that cleanliness is not solely the responsibility of the Nagar Panchayat or sanitation workers; the participation of every citizen is essential. He urged people to maintain cleanliness in their surroundings, adding that the dream of a clean and beautiful Rajgarh can only be realized when every individual understands their responsibility towards cleanliness.

एक टिप्पणी भेजें