सीबीएसई की नई पहचान के साथ नई वर्दी में नजर आए तारुवाला स्कूल के शिक्षक...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, तारुवाला में प्रधानाचार्य जोगीराम कन्याल के मार्गदर्शन में समस्त शिक्षकों ने सीबीएसई के अनुरूप निर्धारित नई वर्दी धारण कर विद्यालय में एकरूपता और अनुशासन का संदेश दिया। सीबीएसई से संबद्धता के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन और व्यावसायिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नई निर्धारित वर्दी में शिक्षक गरिमापूर्ण एवं अनुशासित नजर आए। इस पहल के माध्यम से शिक्षकों ने विद्यार्थियों के समक्ष एकरूपता, अनुशासन और टीम भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य जोगीराम कन्याल ने कहा कि वर्दी केवल पहनावा नहीं, बल्कि संस्था की पहचान, अनुशासन और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी शिक्षकों द्वारा इस पहल को उत्साहपूर्वक अपनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार की एकरूपता और सामूहिक भावना संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी नई वर्दी का स्वागत करते हुए इसे विद्यालय की नई सीबीएसई पहचान की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। विद्यालय परिवार ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ावा देने तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Taruwala School Teachers Seen in New Uniforms Reflecting CBSE Identity...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
At PM SHRI Government Senior Secondary School, Paonta Sahib (Taruwala), all teachers—under the guidance of Principal Jogiram Kanyal—donned the new uniforms prescribed in accordance with CBSE guidelines, thereby conveying a message of uniformity and discipline within the school. This move is considered a significant step towards strengthening the school's operational framework, discipline, and professional identity following its affiliation with the CBSE. Clad in the new uniforms, the teachers appeared dignified and disciplined. Through this initiative, they set an example of uniformity, discipline, and team spirit for the students. Principal Jogiram Kanyal remarked that a uniform is not merely an outfit but a symbol of the institution's identity, discipline, and pride. He expressed his happiness at the enthusiastic adoption of this initiative by the teaching staff, noting that the uniformity and collective spirit of the school family play a crucial role in propelling the institution to new heights. Welcoming the new uniforms, the teachers described the move as a positive step towards establishing the school's new CBSE identity. The school community pledged to continuously foster academic quality, discipline, and excellence, and to work with team spirit to elevate the school to greater heights.

एक टिप्पणी भेजें