Top News

*कोटड़ी व्यास के तीन सितारे मंडी में चमकाएंगे सिरमौर का नाम,अंश, आर्यन और शिवाश का राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन*

 


*कोटड़ी व्यास के तीन सितारे मंडी में चमकाएंगे सिरमौर का नाम,अंश, आर्यन और शिवाश का राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन*

सबसे तेज़ खबर/नाहन/कोटड़ी व्यास।

 शहीद कमलकांत स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास के तीन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित राज्यस्तरीय  अंडर -14 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम में स्थान बनाया है। अब ये तीनों खिलाड़ी मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता  जोकि 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्यस्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंश पुत्र हेमराज, कोटड़ी; आर्यन पुत्र हेमराज, निचली कोटड़ी तथा शिवाश पुत्र सोमनाथ, उपली कोटड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर राज्यस्तरीय टीम में जगह बनाई। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए कोविड मॉडल स्कूल, नाहन में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक प्रशिक्षण व कोचिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में खिलाड़ी हैंडबॉल खेल की तकनीक, रणनीति और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर के बाद खिलाड़ी मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल), मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम की ओर से अपना दमखम दिखाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान मान सिंह तथा सुमन, राजकुमार, मुल्क राज, हेमराज, मेहर सिंह, मलका देवी, सुरेंद्र कुमार एवं पवन कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं युवा स्पोर्ट्स क्लब व्यास के सभी प्रतिनिधियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों व बी डी सदस्य राजेश चौधरी व अन्य खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के कोच धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले इन खिलाड़ियों का राज्यस्तर तक पहुंचना पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी मंडी में भी शानदार प्रदर्शन कर सिरमौर और कोटड़ी व्यास का नाम रोशन करेंगे

*Three Stars from Kotdi Vyas to Bring Glory to Sirmaur in Mandi; Ansh, Aryan, and Shivash Selected for State-Level Handball Competition*


Sabse Tez Khabar | Nahan | Kotdi Vyas


Three promising players from Shaheed Kamalkant Memorial Government Senior Secondary School, Kotdi Vyas, have showcased exceptional talent and secured spots in the Sirmaur team for the state-level Under-14 handball competition organized under the School Games Federation of India. These three players will now represent Sirmaur at the state-level event scheduled to be held in Mandi from October 9 to October 11, 2026. The players selected for the state level are Ansh (son of Hemraj, Kotdi), Aryan (son of Hemraj, Nichli Kotdi), and Shivash (son of Somnath, Upli Kotdi). They caught the selectors' attention with their outstanding performance at the district-level competition and earned their place in the state-level squad through their excellent gameplay. Prior to the state-level competition, a training and coaching camp is being organized for the players at Covid Model School, Nahan, from October 5 to October 8, 2026. During the camp, the players are receiving training in handball techniques, strategies, and the nuances of the sport. Following the training camp, the players will demonstrate their skills representing the Sirmaur team at the state-level competition held at Government Senior Secondary School (Boys), Mandi. The school principal, Jeevan Prakash Joshi, along with the entire school staff and School Management Committee (SMC) members—including President Man Singh, Suman, Rajkumar, Mulk Raj, Hemraj, Mehar Singh, Malka Devi, Surendra Kumar, and Pawan Kumar—congratulated the players, their parents, and the coach on this magnificent achievement. Meanwhile, representatives of the Yuva Sports Club Vyas, Panchayat representatives, BD member Rajesh Chaudhary, and other sports enthusiasts also expressed their happiness over this achievement and extended their best wishes to the players for the state-level competition. School coach Dharmendra Chaudhary stated that it is a matter of pride for the entire school and the region that these players, hailing from a rural area, have reached the state level. He expressed confidence that the three players would deliver an outstanding performance in Mandi as well, bringing glory to Sirmaur and Kotdi Vyas.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume