पांवटा साहिब के बदरी नगर की रामलीला में खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन, कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के बदरी नगर में श्री राम नाट्य क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में खर-दूषण वध, रावण दरबार और सीता हरण सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों को प्रभावशाली ढंग से निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में देवेंद्र शर्मा (बबलू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब की कमेटी के सदस्यों ने उन्हें राम दरबार का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर धनवीर कपूर, बृजेश शर्मा, रजनीश खपड़ा, जीवन जोशी, सोमनाथ अग्रवाल, राजकुमार, राकेश कुमार, नवीन निश्चल, नरेश वर्मा, हरिपाल, प्रमोद कुमार, सुभाष, अजीत सिंह, नवीन कौशिक, ललित शाह, अनिल, सुशील और विशाल वर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा संजीव मेहता, हैप्पी (एचपीएसईबी), मुकेश अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, बलबीर धीमान, ललित कुमार, हरि सिंह, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह, दीपक खापड़ा, अशोक अग्रवाल, नीरज, मनोज गोयल और दर्शन माटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से रामलीला के प्रसंगों को जीवंत बनाया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। क्लब के अध्यक्ष धनवीर कपूर और सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन को आने वाले समय में और अधिक आकर्षक बनाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक रामभक्त कार्यक्रम से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि रामलीला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों का समाज में प्रचार-प्रसार करना है।
एक टिप्पणी भेजें